छतरपुर नगर: घुइयां निकालते समय महिला को जहरीले सांप ने डसा, जिला अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती।
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम टपरियन निवासी यशोदा पाल (35) पत्नी घनश्याम पाल को खेत में काम करते समय जहरीले सांप ने डस लिया। महिला के पति घनश्याम पाल ने बताया कि आज 03 जून सुबह करीब 11:00 बजे यशोदा खेत में घुइयां लगा रही थीं। इसी दौरान खेत में लगे घुइयां के ढेर से घुइयां निकालते समय वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उनके सीधे हाथ की उंगली में काट लिया।