कोटा: रतनपुर में गम्मत की गूंज, 23 विभूतियों को छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित
Kota, Bilaspur | Apr 12, 2026 रतनपुर की संस्कृति विरासत को सहेजने के उद्देश्य से पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति एवं प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी द्वारा सिद्ध विनायक परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विलुप्त होती लोकनाट्य शैली रतनपुरिहा गम्मत की प्रस्तुति रही। इस दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाली 23 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया