गाजीपुर शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर प्रतिदिन जिले सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। लेकिन यहां महिला श्रद्धालुओं के लिए कपड़ा बदलने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। चेंजिंग रूम की अनुपलब्धता के कारण महिलाओं को खुले आसमान के नीचे कपड़ा बदलना पड़ता है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।