अरवल: इनडोर स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजा विकास का संकल्प, मंत्री नीतीश मिश्रा ने गिनाईं उपलब्धियां
Arwal, Arwal | Jun 20, 2026 भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा तथा विधायक मनोज कुमार रहे। दीप प्रज्वलन के साथ सम्मेलन का शुभारंभ हुआ।