नानपारा: मानिकपुर में बकाया दूध का पैसा मांगने पर एक व्यक्ति ने किया हमला, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मानिकपुर में एक दूध विक्रेता ने आरोप लगाते हुए बताया है की एक व्यक्ति की बहन की शादी में 20 लीटर दूध दिया था फिर जब पैसा मांगने गए तो गालियां दिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया दूध वाले ने बताया कि चिल्लाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है प्रभारी निरीक्षक ने बताया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।