हाजीपुर: हिलालपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती
हाजीपुर के हिलालपुर में अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार के दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई है। घायल के भाई MD जावेद ने बताया समस्तीपुर अपने घर से पटना जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों भाई एक ही बाइक पर सवार था।