डलमऊ: गम-ए-हुसैन में डूबा डलमऊ, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए
शनिवार को डलमऊ कस्बे में मुहर्रम की दसवीं तारीख पर अकीदत और गम के माहौल में शोहदाए कर्बला की याद में ताजिया जुलूस निकाला गया। "आज हमारा इमाम हमसे जुदा हो गया" की सदाओं और नौहाखानी के बीच ताजियों को मियां टोला स्थित कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।