सीतामऊ: मंदसौर जिले के गरोठ, भानपुरा और सीतामऊ में बारिश व तेज हवाएं, पेड़ गिरा, कई क्षेत्रों में कीचड़
मंदसौर जिले के गरोठ, भानपुरा और सीतामऊ क्षेत्र में दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली,सीतामऊ क्षेत्र में आंधी के कारण एक पेड़ सड़क पर गिर गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई,वहीं पूर्व में हुई बारिश और सीवरेज कार्यों के चलते मंदसौर शहर के कई इलाकों में कीचड़ की स्थिति बनी हुई है,