अंबाह: गुमास्ता कानून के तहत अंबाह में बाजार बंद, ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग खरीदारी के लिए हुए परेशान
Ambah, Morena | May 15, 2026 गुमास्ता कानून के तहत शुक्रवार को लंबे समय बाद मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहा। नगर पालिका की पूर्व घोषणा और प्रशासनिक निर्देशों का असर साफ दिखाई दिया। अधिकांश दुकानें बंद रहने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि कुछ दुकानें बाहरी क्षेत्रों में खुलीं। ग्रामीण इलाकों से खरीदारी करने आए लोगों को जरूरी सामान नहीं मिल सका, जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पडा।