नामकुम: खेल गांव में आयोजित साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप का हुआ समापन
Namkum, Ranchi | Jun 18, 2026 खेल गांव में आयोजित साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप का गुरुवार शाम करीब पांच बजे समापन हो गया। साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। समापन समारोह में विधायक जयराम महतो और झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।