बयाना: बयाना के कलसाड़ा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, मेजबान ने फाइनल में धुरसी को 6 विकेट से हराया
बयाना उपखंड के गांव कलसाडा में बीसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस रोमांचक प्रतियोगिता में क्षेत्र की 64 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला धुरसी और मेजबान कलसाडा के बीच खेला गया, जिसमें कलसाडा ने खिताब अपने नाम किया।