गढ़वा: रंका में शादी की तैयारी के बीच मातम, पेड़ से गिरकर युवक की मौत
Garhwa, Garhwa | May 7, 2026 गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बांदु गांव निवासी रामचंद्र भुइयां के 36 वर्षीय पुत्र संदीप भुइयां की गुरुवार को पेड़ से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं, इसी बीच यह हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार संदीप भुइयां अपने परिवार के साथ बाहर ईंट भट्ठे में रहकर मजदूरी का