रीठी: विश्व नमोकार दिवस पर बड़गांव में गूंजा नवकार मंत्र, शांति का संदेश बना
Rithi, Katni | Apr 10, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के बड़गांव में विश्व नमोकार दिवस के अवसर पर जैन समाज द्वारा णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। यह दिवस णमोकार महामंत्र को समर्पित है, जिसे जैन धर्म का सबसे पवित्र मंत्र माना जाता है। इस आयोजन में विश्वभर के 100 से अधिक देशों के लाखों लोगों ने एक साथ मंत्र जाप कर शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया