पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में गुरुवार दोपहर 12:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक तेज बारिश हुई। आंधी भी आई। तेज गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन नगर निगम की पोल खुल गई। मोहल्ले की कई नालियां सफाई के अभाव में बारिश का पानी भरते ही सड़क पर बहने लगी। सारा गंदा कचरा सड़क पर पसर जाने के कारण लोग अपने घरों में कुछ देर के लिए कैद होकर रह गए। कई मकान को भी नुकसान पहुंचा।