तारानगर: गोमाता के संरक्षण हेतु तारानगर में तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन, गो सम्मान के लिए 27 अप्रैल को मनाया जाएगा गो सम्मान दिवस
तारानगर वार्ड 22 स्थित योगी आसन में रविवार को मेहंदी बाल योगी गंगानाथ महाराज के सानिध्य में आश्रम में तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संत चंद्रमादास ने 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने तथा गो हत्या की रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। तथा गोमाता के संरक्षण की मांग की है।