नासरीगंज: सफाई करने के बहाने घर से लाखों के गहने चुराए ठग
नगर के वार्ड बारह में ठगों के द्वारा दिन दहाड़े सफाई करने के बहाने लाखों रूपये के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार को दोपहर में घटी। बताया जाता है कि बाइक पर सवार दो ठग सलेख कुमार के घर आए। उस समय कोई मर्द घर में नहीं था। ठगों ने घर की महिला से पहले तो पीतल और तांबे के बर्तन सफाई के लिए मांगे। महिला ने बर्तन साफ