धमतरी: छत पर खेलते समय हाईटेंशन तार से चिपका 4 साल का बच्चा, बचाने दौड़ने पर पिता भी झुलसे
मिली जानकारी के अनुसार रुद्री के आनंद पारा निवासी पुष्पेंद्र मानिकपुरी का 4 वर्षीय पुत्र नेयांश छत में खेलते समय हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया। जिसे बचाने गए उसके पिता भी बिजली करंट की चपेट में आ गया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया।