पीपरा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरवाडीह में शुक्रवार को शिक्षक व अभिभावकों की विशेष बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।