अगिआंव: पोसवा, पवना, बड़गांव सहित कई गांवो में जीविका दीदी ने चलाया जागरूकता अभियान
Agiaon, Bhojpur | Apr 23, 2024 मतदान में बढ़ोतरी को ले आज जीविका दीदी ने प्रखण्ड के पवना, बड़गांव, पोसवा सहित कई गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। वही गांव में घर घर जाकर जीविका के कई संगठन के दीदियों ने मतदाताओं को जागरूक किया साथ ही बताया कि मतदान आपका अधिकार है इसलिय मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट जरूर करे। इस मौके पर कई जीविका दीदी उपस्थित थी।