अगिआंव: नारायणपुर थानाध्यक्ष ने नारायणपुर थाना परिसर में मैट्रिक पास छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Agiaon, Bhojpur | Apr 23, 2024 नारायणपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने क्षेत्र के मैट्रिक में अच्छे अंक से पास छात्र-छात्राओं को कलम, डायरी व मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य को ले कामना भी किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को हौशला बढ़ाना चाहिए, इससे उनका मनोबल बढ़ता है। इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी व छात्र छात्राय उपस्थित थी।