बाढ़ के हॉस्पिटल चौक के पास रविवार को एक ई रिक्शा पलट गई जिसमें एक महिला सहित दो सवारी की घायल होने की सूचना है। घायलों को लगभग 11 बजे इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल घायल हुए सभी लोग खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा सवारी लेकर बाढ़ बाजार से स्टेशन की ओर जा रहा था तभी घटना हुई।