गोंडा: बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, मेरे जानी दुश्मन एक-एक करके पराजित हो रहे हैं, हुड्डा का सर्वनाश हो गया
Gonda, Gonda | Feb 9, 2025 पूर्व WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह का एक बयान रविवार सुबह 7:00 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बृजभूषण कह रहे हैं कि मेरे जानी दुश्मन एक-एक करके पराजित हो रहे हैं, हुड्डा का सर्वनाश हो गया है केजरीवाल का सर्वनाश होगा, सबसे ज्यादा बयान अरविंद केजरीवाल और हुड्डा देता था,केजरीवाल सर्वनाश होगा ,बाकी जो जानी दुश्मन बचे हैं हैं उनका भी सर्वनाश होगा ।