बरेली: भमोरा में घायल नंदी तड़पा, पैर में गंभीर चोट—इलाज और गौशाला भेजने की उठी मांग
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा सब्जी मंडी सहासा रोड पर आश्रम के सामने एक नंदी घायल हालत में पड़ा है। उसके पैर में गंभीर चोट के कारण चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग से नंदी को तुरंत गौशाला भिजवाकर इलाज कराने की मांग की है।