ज्ञानपुर: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के गोयल गली में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के गोयल गली में स्थित एक कपड़े के दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। आपको बता दें की गोयल गली में सुभाष चंद्र यादव की कपड़े की दुकान है। बुधवार को रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे उसके बाद अचानक उनके दुकान से धुआं उठने लगा।