स्याना: नगर के हापुड़ मार्ग स्थित श्याम भोज मंदिर में आयोजित भजन कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भगवान के भजनों पर जमकर झूमे
Siyana, Bulandshahr | Jun 13, 2026
नगर के हापुड़ मार्ग स्थित श्याम भोज मंदिर में आयोजित भजन कीर्तन में भगवान के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शनिवार को मंदिर परिसर में भजन संध्या के साथ-साथ भंडारे का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र के दर्जनों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की वही भजन कीर्तन के दौरान भगवान के भजनों पर जमकर झूमे भंडारे में भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।