पानीपत जिले के इसराना उपमंडल स्थित डिडवाड़ी गांव में गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। गांव में कूड़ा-करकट डालने के लिए उचित स्थान न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। ग्रामीण सड़कों पर कचरा फेंकने को मजबूर हैं, जिससे आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।