शाहबाद: सीताबाड़ी मेला 16 मई से शुरू होगा, सजने लगे झूले और दुकानों की कतारें
Shahbad, Baran | May 9, 2026 जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली आदिवासियों के लघु कुंभ के रूप में प्रसिद्ध सीताबाड़ी मेले का आयोजन 16 मई से शुरू होगा। मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और क्षेत्र में चकरी, डोलर व झूले पहुंचने लगे हैं। मेलाध्यक्ष प्रशासक रुक्मणी देवी राठौर एवं विनोद चंदेल ने बताया कि ग्राम पंचायत केलवाड़ा-दांता के संयुक्त तत्वावधान में मेले का आयोजन होगा।