लोनी: लोनी थाने के सामने खड़ा ट्रक हुआ चोरी; ट्रक को खनन अधिकारी ने सीज कर खड़ा किया था, ट्रक स्वामी और चालक पर FIR दर्ज
Loni, Ghaziabad | Apr 17, 2024 लोनी थाने पर तैनात सोहनवीर सिंह(हैड कांस्टेबल) ने बताया कि जिला खनन अधिकारी ने ट्रक को सीज कर लोनी थाना के गेट के बाहर खडा था। अब ट्रक गायब है। ट्रक को वाहन स्वामी अपने चालक के साथ षंडयत्र करके थाने परिसर के बाहर से चोरी करके जाने का आरोप लगाया। एसीपी सूर्यबली मोर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।