लोनी: राम नवमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने लोनी के अलग-अलग इलाकों में शोभायात्रा निकाली
Loni, Ghaziabad | Apr 17, 2024 विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामनवमी के अवसर पर लोनी के अलग-अलग इलाकों में शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा लोनी चौराहा से शुरू होकर इंद्रपुरी, बलराम नगर, 2 नंबर, गिरी मार्केट समेत अन्य इलाकों से होती हुई मंदिर पर पहुंची। यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। आसपास के लोगों ने यात्रा पर फूलों की वर्षा की।