चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती में शुक्रवार शाम बाहुड़ा रथ यात्रा निकाली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर गुंडीचा मंदिर मौसीबाड़ी से महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विग्रह को रथ पर सवार कर मौसीबाड़ी से भगवान जगन्नाथ मंदिर के लिए रथ खींचा गया।