घोसी: बैरामसराय गांव के शहीद चौक पर शहीद ओमप्रकाश पासवान का 20वां शहादत दिवस मनाया गया
बैरामसराय गांव स्थित शाहिद ओमप्रकाश चौक पर सोमवार को शहीद दिवस मनाया गया। मौके पर पूर्व सांसद डॉक्टर जगदीश शर्मा समेत कई लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर जगदीश शर्मा ने कहा कि शहीद ओम प्रकाश पासवान अपने लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।