घोसी: घोसी प्रखंड क्षेत्र में फल्गु नदी का जलस्तर कम हुआ, बाढ़ का पानी दर्जनों गांव में घुसा
घोसी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली फल्गु नदी में बुधवार को तेज आया तेज जल प्रवाह के बाद गुरुवार की सुबह से ही पानी का जलस्तर कम होने लगा। बुधवार को आयें पानी का तेज़ जलप्रवाह प्रवाह होने के कारण उदेरास्थान बराज का सभी फाटक खोल दिया गया। जिससे भारथू पंचायत के मेटरा गांव का चारों तरफ से संपर्क टूट गया।