सिंगरौली: जयंत पुलिस ने एक स्थायी वारंटी व तीस लीटर अवैध शराब के साथ दो महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी विध्यनगर शिवपूजन मिश्रा की सतत निगरानी में चौकी प्रभारी जयंत सुरेन्द्र यादव को लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई वारण्ट जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी किए गए थे गिरफ्तार करने में सफलता मिली साथ ही 2 महिला शराब विक्रेता पकड़ाएँ है।फ़रार स्थाई वारंटी को जयंत पुलिस टीम ने बीती देर रात बहरी ग्राम बरबंधा से आरोपी फरार स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।