कांके: मुख्यमंत्री आवास का ₹67 करोड़ से होगा निर्माण, भाजपा ने उठाया सवाल
Kanke, Ranchi | Mar 29, 2026 . कांके रोड में मौजूद मुख्यमंत्री आवास कई एकड़ में फैला है. लेकिन अब इसे नए रूप देने की योजना सरकार ने बनाई है. जिसमें गार्डन से लेकर पूल और जीम समेत सभी पाँच सितारा होटल जैसी व्यवस्था रहेगी. इसके निर्माण की कुल लागत 67 करोड़ रुपये तय की गई है. बस इसी पैसे को लेकर अब विवाद खड़ा हुआ है. भाजपा का मानना है कि मुख्यमंत्री आवास में पहले से ही सारी सुविधा है. लेकिन राज्य सरकार इसे अब तोड़ कर नए आवास का निर्माण करेगी. जिसे पाँच सितारा होटल के जैसा बनाया जाएगा. ऐसे में आखिर इसकी जरूरत क्यों पड़ी यह बताने की जरूरत है.