गरोठ नगर परिषद को कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए क्वालिटी रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन दिल्ली द्वारा तीन ISO प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। शनिवार को जारी इन प्रमाण पत्रों के साथ गरोठ नगर परिषद जिले की पहली और मध्य प्रदेश की आठवीं निकाय बन गई, जिसे ISO 45001:2018 व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली का प्रमाणन मिला