पटना ग्रामीण: पत्रकारनगर थानांतर्गत राजेन्द्र नगर टर्मिनल के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
होली पर्व के मद्देनजर पटना पुलिस द्वारा सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने सघन वाहन जॉच के क्रम में राजेन्द्र नगर टर्मिनल के पास से चोरी की एक बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह के 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस बरामद चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार दोनो अभियुक्त को थाने ला अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।