पटना ग्रामीण: 'शिक्षकों को बंधुआ मजदूर समझ लिया गया है', होली की छुट्टी रद्द होने पर अपनी ही सरकार पर बरसे गिरिराज सिंह
बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को होली में छुट्टी नहीं देने को लेकर अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी ही सरकार पर हमला किया है। पटना स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान के कारण हिंदू और सनातन को मानने वाले लोग त्योहार नहीं मना पा रहे हैं। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मैं शिक्षकों के साथ पहले भी था आज भी हूं।