बनमनखी: बनमनखी में गर्मी का कहर, चिलचिलाती धूप से जनजीवन हुआ प्रभावित
बनमनखी में अप्रैल के बाद मई माह में अब गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को तीखी धूप और उमस भरी गर्मी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी रही। पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही, जिससे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। गर्मी से बचने के लिए राहगीर सड़क किनारे पेड़ों और मकानों की छांव में बैठकर राहत पाने की कोशिश करते दिखे। भीषण गर्मी का असर इस कदर रहा