हरदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज 9 नवंबर शाम 6: 30 बजे शहर में शिशु पथ संचलन निकाला गया। संघ की गणवेश पहने नन्हें स्वयंसेवकों ने घोष की ध्वनि के साथ अनुशासनबद्ध होकर कदमताल किया, जिसे देखने के लिए लोग सड़कों पर रुक गए। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था।