रामपुर: जौहर हॉस्पिटल मंडी रोड पर धर्म कांटे के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम कोयली निवासी युवक की हुई मौत
Rampur, Rampur | Oct 14, 2024 थाना भोट क्षेत्र के ग्राम कोयली निवासी सुमित यादव केंटर मालिक है। रविवार व सोमवार की मध्यरात्रि 4 बजे के आसपास सुमित का शव और मोटरसाइकिल थाना गंज क्षेत्र के जौहर हॉस्पिटल से मंडी की ओर जाने वाले रोड पर किसान कांटे के निकट संदिग्ध परिस्तिथियों में मिली है। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है।