सीकरी: सीकरी के गुलपाड़ा में खाद की कालाबाजारी नहीं थम रही, किसान 380 रुपये में खाद खरीदने को मजबूर
शनिवार दोपहर 12 बजे सीकरी क्षेत्र के गुलपाड़ा कस्बे में यूरिया खाद की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही। किसानों को मजबूरी में ब्लेक रेट पर खाद खरीदना पड़ रहा है जिससे उनमें भारी आक्रोश है। सरकार द्वारा निर्धारित यूरिया की कीमत ₹266.50 प्रति कट्टा है, लेकिन क्षेत्र के कई दुकानदार इसे खुलेआम ₹370 में ब्लैक कर रहे हैं। किसान लगातार शिकायत कर रहे हैं,