कान्हाचट्टी: चतरा की बेटी मन्नत ने शूटिंग में रचा इतिहास, जीते 4 स्वर्ण
जिले की बेटी मन्नत ने झारखंड राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। पश्चिम बंगाल में आयोजित प्रतियोगिता में मन्नत ने चार स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट रैंक-1 हासिल किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी की पुत्री मन्नत ने लगातार सटीक निशानेबाजी कर विभिन्न स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चतरा जिले में खुशी का