बुलंदशहर: आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल न किए जाने पर कलेक्ट्रेट गेट पर सैकड़ों पेंशनर्स ने किया धरना, कालादिवस मनाया
पेंशनर्स कल्याण समिति के आह्वान पर सैकड़ों पेंशनर्स एकत्रित हुए। इस दौरान पेंशनर्स ने काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया और अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। धरने के उपरांत पेंशनर्स ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन संबंधित अधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पेंशन एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याणकारी व्यवस्था है, जिसका