बिरसा: हनुमान जन्मोत्सव पर ग्राम दमोह में सत्यनारायण कथा, पूजन और हवन संपन्न
हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम दमोह में धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के साथ सत्यनारायण कथा, विधि-विधान से पूजन एवं हवन संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुरुवार लगभग शाम 3 बजे किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व विधायक भगतसिंह नेताम, जिला पंचायत स