जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में जामा के पूर्व उपप्रमुख इंद्रकांत यादव समेत अन्य कृषकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी डॉक्टर विवेक किशोर को लिखित आवेदन प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं बीटीएम पर मनमानी ढंग से बीज वितरण का आरोप लगाते हुए दिया गया। इससे पहले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सोमवार 2 बजे किया गया,काफी संख्या में पहुंचे कृषक महिला एवं पुरुष।