पनागर: बिलहरी में बाइक सवारों की जोरदार भिड़ंत, CCTV में कैद हुआ हादसा,लापरवाही आई सामने
बिलहरी क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में बाइक चालक बाल-बाल बच गया और उसे केवल मामूली चोटें ही आईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने