चोरी की तीन एलईडी टीवी, तीन मोबाइल फोन के साथ पुलिस ने कदवा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। यह मामला शाम सात बजे का है। पुलिस ने इस मामले में घटना में उपयोग की गयी कार को भी जप्त किया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।