रहटगांव: जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 40 उपार्जन केंद्र संचालित, 10 अगस्त तक समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी।
जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरदा, टिमरनी, खिरकिया, सिराली, हंडिया और रहटगांव सहित पूरे जिले में 40 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 1 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी की जा रही है।