धमतरी: युवा फेस्ट कार्यक्रम के दौरान धमतरी में टूटा मंच, बड़ा हादसा होने से टला; वीडियो हुआ वायरल
बता दे की जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिनों पहले दो दिवसीय युवा फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 5000 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया था। इस कार्यक्रम में धमतरी सहित प्रदेश भर के स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। और अपनी कला संस्कृति एवं प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज मैदान में किया गया था।