उचकागांव: उचकागांव प्रखंड के नवोदय विद्यालय में आँखों की जाँच शिविर का आयोजन
उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित नवोदय विद्यालय में मंगलवार को आँख जाँच मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें आए डॉ अमित कुमार ठाकुर, डॉ इफ्तेखार अहमद, डॉ प्रभात कुमार तथा विनय कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं के आँखों की जांच की। प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने मंगलवार की दोपहर 3:40 में कहा कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहना चाहिए।